फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, युवती को बनाया बार डांसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत/समालखा। समालखा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती को जर्मनी भेजने का झांसा देकर एजेंट व उसकी पत्नी ने उसे बंधक बना लिया। उसको गोवा में एक बार में रखकर उसे डांसर बना दिया गया। युवती की मां दो साल से बेटी की तलाश कर रही है। आरोपियों ने महिला से 38लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं। इसके अलावा इन्होंने इस महिला के भाई को भी विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये ऐंठे हैं।
पीड़ित महिला सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंची यहां उन्होंने इसकी शिकायत एसपी लोकेंद्र सिंह को दी। एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। समालखा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जींद के भाग खेड़ा गांव में हुई थी। उसकी पिल्लू खेड़ा मंडी में टेलरिंग की दुकान थी। उसके पास कालवा गांव की मोनिका सूट सिलवाने के लिए आती थी। मोनिका के साथ उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। मोनिका ने उसे बताया कि उसका पति योगी राज युवकों को विदेश भेजकर नौकरी दिलाता है। उसने उसकी बेटी को जर्मनी भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका उसके पति योगी राज व उनकी जानकार रेणू देवी ने उसकी बेटी को जर्मनी भेजने के नाम पर 38 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसने यह पैसे अपनी जमीन व मकान बेचकर उन्हें दिए। इसके बाद उन्होंने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। फरवरी 2023 से उसकी बेटी उनके चंगुल में है। जब भी वह उनसे अपनी बेटी के बारे में पूछते तो यह कहते कि वह जर्मनी में नौकरी कर रही है। उसके पास एडिट कर उसके फोटो भी भेजे गए। उसकी बेटी से सप्ताह में एक बार 30 सेकेंड के लिए बात करवाते हैं। जब उसने अपने स्तर पर बेटी का पता किया तो उन्हें पता चला कि उसकी बेटी को गोवा के एक बार में रखा गया है। जहां उसे बार डांसर बना दिया गया है। उसकी बेटी को बंधक बनाया हुआ है। इन आरोपियों ने उसके भाई को भी विदेश भेजने के नाम पर उनसे 24 लाख रुपये ठगे हैं। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो। उसकी बेटी को बरामद कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें