फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुराना बस अड्डा पर 10 करोड़ की लागत से बनेगा चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना बस बड्डा की वर्कशॉप में इलेक्टि्रक बसों का चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर करीब 10 कराेड़ रुपये की लागत आएगी। ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनाने का पैसा मंजूर होते ही शहर में इलेक्टि्रक बसों के जल्द आने की उम्मीद बंध गई हैं। चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में 50 बसों को एक साथ चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग इसकी रूपरेखा बना रहा है।
विज्ञापन

पानीपत डिपो को 30 नई ई-बसें मिलनी हैं। इन बसों को चार्ज करने के लिए डिपो कर्मचारी कार्यशाला के अंदर चार्जिंग प्वाइंट बनाने की तैयारियां कर रहे हैं, ताकि रात में बसों को आसानी से चार्जिंग पर लगाया जा सके। चार्जिंग प्वाइंट लगवाने का काम बसों की खेप मिलने से पहले पूरा किया जाने के प्रयास किए शुरू हो चुके हैं, ताकि बसें आने पर चार्जिंग की समस्या ना आड़े आए। वहीं चार्जिंग प्वाइंट लगने और बसों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य डीजल बसों को वर्कशॉप परिसर के बाहर आउट गेट की तरफ भी खड़ा किया जा सकता है।
हरियाणा रोडवेज अब यात्रियों के सफर को ठंडक भरा बनाने की तैयारी में है। पानीपत डिपो को जल्द ही 30 नई ई-बसें मिलने वाली हैं, जिनमें 15 एसी बसें होगी। इन बसों को दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे रूटों पर चलाने की चर्चा चल रही है। शहरवासियों को सुविधा देने के लिए 15 नॉन-एसी ई-बसों को सिटी बसों के तौर पर भी चलाया जा सकता है। एसी ई-बस 32 और नॉन एसी ई-बस 52 सीटर हो सकती है। ई-बसों की रेंज 300 किलोमीटर से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

ई-बसों का संचालन शुरू होने से पहले ही चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रयास रहेगा। बसों के रात्रि ठहराव को ध्यान में रखकर चार्जिंग स्टेशन वर्कशॉप में ही बनाया जाएगा, ताकि बसों को चार्ज करने में कोई परेशानी ना हो। जल्द मुख्यालय से काम शुरू होने के आदेश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- रमेश देशवाल, वर्कशाॅप मैनेजर रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें