फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंचों में फिर गड़बड़झाला: अब रखवाए जंग लगे स्टील बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक बार फिर नगर निगम की ओर से शहर के वार्डों में रखवाए जा रहे बेंचों में गड़बड़झाला सामने आया है। इस बार शहरी क्षेत्र में जंग लगे स्टील के बेंच रखवाए जा रहे हैैं। जैसे ही इसकी सूचना शहरी विधायक प्रमोद विज को लगी उन्होंने तुंरत निगम अधिकारियों को फोन कर बेंचों की ये सप्लाई और ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहरी विधानसभा में करीब 50-50 लाख रुपये की लागत से 500-500 बेंच रखवाने के टेंडर लगाए गए थे। इनमें से एक काम हन्नू कॉपरेटिव एजेंसी को दिया गया। दो दिन पहले एजेंसी की ओर से वार्ड 23 के पार्क में स्टील वाले बेंच रखवाए गए। इन बेंचों में जंग लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक प्रमोद विज को दी। विधायक ने तुंरत प्रभाव से बेंचों की सप्लाई के साथ ठेकेदार के भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं।
इससे पहले भी विधायक ने मॉडल टाउन के पार्क में लोहे के बेंचों में रेत भरकर इनका वजन बढ़ाने का घोटाला पकड़ा था। इसके बाद फिर से बेंचों को ये प्रकरण सामने आया है। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि अब तक इन बेंचों को कोई भुगतान नहीं किया गया है। अगर किसी बेंच में कोई कमी होगी तो उसका परीक्षण भी होगा। अब तक इनका परीक्षण तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सैंपल में कुछ ओर हकीकत में कुछ ओर
जब इन बेंचों के सैंपल दिखाए गए थे तो वे अच्छी गुणवत्ता के थे लेकिन अब जो बेंच रखवाए जा रहे हैं वे निम्न गुणवत्ता के हैं। तीन सीट वाला बेंच करीब साढ़े दस हजार रुपये तक का है जबकि दो सीट वाले बेंच की लागत करीब साढ़े आठ हजार रुपये है। जिस धातु से ये बेंच बने हैं उनमें एसएस 304, एसएस 202, शामिल होती है। ये बेंच बाहर ओस यानी कोहरे में रखने की वजह से जंग खाने लगे हैं।

वर्जन:
मामला संज्ञान में नहीं: निगम
ये मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और गुणवत्ता पूर्वक काम कराया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
वर्जन:
ठेकेदार भुगतान रोकने के दिए निर्देश
बेंचों में निम्न स्तर का मैटेरियल लगने की शिकायत मिली थी। इस पर अधिकारियों को इसकी जांच पड़ताल करने के साथ ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रमोद विज, विधायक, शहरी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें