सीआईए-वन पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई बाइक व चेन बेचकर प्राप्त नगदी में से बची तीन हजार रुपये की नगदी बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की सायं सीआईए-वन की एक टीम सब इंस्पेक्टर सतीश के नेतृत्व में टीम ने गुप्त के आधार पर सेक्टर-18 मोड़ पर दबिश देकर युवक को काबू किया। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विजय पुत्र अखिलेश निवासी बरालियान जिला शामली यूपी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2020 में थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी में स्कूटी सवार एक महिला के गले से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
वर्जन
चेन स्नैचिंग की उक्त वारदात के बारे में थाना शहर में प्रीति रानी निवासी तहसील कैंप पानीपत की शिकायत पर धारा 379भन के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
राजपाल, सीआइए वन प्रभारी