फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : 26 को शिक्षण संस्थानों रहेगा अवकाश, चार सत्रों में 28 हजार देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के अभ्यर्थी सोनीपत और जींद व अन्य जिलों के परीक्षा देने आएंगे पानीपत
विज्ञापन

649 दिव्यांगों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने की लगाई ड्यूटी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीईटी के चलते शनिवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। वहीं शनिवार और रविवार को सभी कार्यालय खुलेंगे। प्रशासन ने इसकी घोषणा कर दी है। वहीं पानीपत में दोनों दिन चारों सत्रों में 28 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 649 दिव्यांग होंगे। प्रशासन ने इनको केंद्र तक ले जाने के लिए अलग से ड्यूटी लगाई हैं। संबंधित सहयोगी को कार्ड भी जारी किया है। पानीपत के अभ्यर्थियों का सोनीपत में केंद्र होगा। जबकि पानीपत में जींद व अन्य जिलों के अभ्यर्थियों का केंद्र होगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को इसकी तैयारी के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, सूचना एवं सहायता व्यवस्था सहित सभी विषयों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और निरीक्षण दलों की व्यवस्था की है। दिव्यांग अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्रों तक आवागमन के लिए सहायता दी जाएगी। ऐसे लोगों को संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में अपनी जानकारी देनी होगी। इसके लिए ग्राम सचिव व पटवारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस अवसर पर एडीसी डॉ. पकंज यादव, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीएसपी सुरेश कुमार व सतीश वत्स व डीईओ राकेश बुरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क और सुविधा केंद्र होंगे सक्रिय
डीसी ने बताया कि जिला में हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। जो परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा के दोनों दिनों में सुबह से शाम तक सुचारु रहेगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन, बस सुविधा, परीक्षा केंद्र की जानकारी, गूगल मैप लोकेशन और किसी भी प्रकार की सहायता तत्काल प्रदान की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए थ्री व्हीलर, बस, ई-रिक्शा, ईको की सुविधा रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 29 परीक्षा केंद्र
जिले में 29 केंद्र परीक्षा के लिए बनाए हैं। जींद के चार सत्रों में 12 हजार और दूसरे जिलों से 16 हजार अभ्यर्थी दोनों दिन परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 - ग्रुप-सी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट एचएसएससीडॉटजीओवीडॉटइन से नोटिस सेक्शन में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ सीईटी2025ग्रुपसीडॉटएचआरवाईएसएससीडॉटकॉम लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें