फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्ट्रीट लाइटों की होगी केंद्रीयकृत निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। निगम शहर में सेंट्रल कंट्राेल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) पर स्ट्रीट लाइट लगाएगा। इससे कंट्रोल पैनल पर ऑटोमेटिक लाइटें बंद व चालू होंगी। एक बॉक्स में 60 लाइटों का कनेक्शन किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए 52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। इसको जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
नगर निगम के ताऊ देवीलाल पार्क में सोमवार को मेयर कोमल सैनी और निगम पार्षदों ने बैठक की। इसमें सीसीएमएस पर स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव पर बारीकी से चर्चा की। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों को जलाने और बंद करने की व्यवस्था मैन्युअल है। कई बार दिन के समय पर लाइट जलती रहती हैं और कई बार रात को भी नहीं जल पाती। नगर निगम ने इस समस्या का हल निकाला है। इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम पर स्ट्रीट लाइट चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने इसके लिए 52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। अब सभी जगह केवल एलईडी युक्त स्ट्रीट लाइटें ही लगाई जाएंगी। याेजना के तहत प्रत्येक सड़क पर 60 लाइटाें के लिए एक-एक कंट्राेल पैनल बनाया जाएगा। इसका संचालन पूरी तरह से नगर निगम के पास रहेगा। बैठक में पार्षद संजीव दहिया, जयदीप अरोड़ा, अंजली शर्मा, अनीता परुथी, नवल जिंदल, अनिल मदान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें