फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर सीमेंट कैंटर पलटा हाईवे जाम, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
आग लगने के बाद फैक्टरी से उठता धुआं। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
समालखा। नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम पेट्रोल पंप के सामने अचानक टायर फटने से सीमेंट की चादरें लेकर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गया। इस भीषण हादसे में कैंटर चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए कैंटर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। चालक जसबीर ने बताया कि वह सफीदों से सीमेंट की चादरें लोड करके गांव हथवाला जा रहा था। सोमवार शाम जब वह समालखा में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो जोरदार धमाके के साथ कैंटर का पिछला टायर फट गया।
टायर फटने से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, कैंटर पलटने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

आग लगने के बाद फैक्टरी से उठता धुआं। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें