फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वेस्ट कारोबारी के घर से सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली पर अपने पैतृक गांव हाडवा गए वेस्ट कारोबारी के सेक्टर-18 के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर दो लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रहने वाले व्यक्ति के कमरे का ताला भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी अजय ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से जींद जिले के हाडवा गांव से हैं। उनका पानीपत में बेस्ट का कारोबार है। उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। उन्होंने दिवाली की रात तीन बजे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। उन्होंने शह के आधार पर अपने रिश्तेदार को मकान पर भेजा। उनके मकान के ताले टूटे हुए थे।
वह सुबह घर आया और डीवीआर देखने पर चोरी का पता चला। चोर डीवीआर भी साथ ले गए। मकान से करीब दो लाख की नकदी और पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें