फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में मनाया जश्न

विज्ञापन
थ्रो करते नीरज चोपड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। देश के स्टार गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के लुसाने डायमंड लीग में एक बार फिर देश का परचम लहराया है। 21 अगस्त की रात आयोजित इस बेहद रोमांचक मुकाबले में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो (सीजन बेस्ट) फेंककर रजत पदक हासिल किया। जैसे ही नीरज ने पदक जीता, पानीपत स्थित उनके गांव खंडरा में परिजनों और खेल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।
वहीं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने भी नीरज की इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। एएफआई सदस्य राजकुमार मिटान, हरियाणा एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


मात्र नौ सेंटीमीटर से चूके
नीरज इस मुकाबले में महज नौ सेंटीमीटर के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। प्रतियोगिता में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराजे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता है। वहीं ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नीरज चोपड़ा के लिए यह लगातार छठा सीजन है। उन्होंने 88 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका है। यह खेल इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे लंबा रिकॉर्ड है। इससे पहले नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

लुसाने में मिली मामूली हार के बावजूद नीरज ने फिर साबित कर दिया कि वे दुनिया के सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाले एथलीटों में शीर्ष पर हैं।

परिजनों ने जताई खुशी
नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि नीरज ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि महज नौ सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक हाथ से निकल गया लेकिन खेल में ऐसा अंतर होता रहता है। उसने इस सीजन का अपना सबसे बेहतर थ्रो दिया है। यह उनकी मेहनत को दिखाता है। पूरा देश और हमारा परिवार उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें