फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राम नाम के झंडे, टोपी, पटका, बैनर और स्टीकर की धूम

Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर में श्रीराम नाम की धुन लोगों में सवार हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही शहर वासी श्री राम नाम के बैनर, झंडे, टोपी व पटका आदि खरीदते नजर आए। मोटरसाइकिल सवार छोटे झंडे लगवा रहे थे तो ऑटोचालकों ने ऑटो पर श्री राम के नाम बैनर लगवाया। घरों और प्रतिष्ठानों पर राम के झंडे लहराने लगे हैं। बाजार में अधिकतर दुकानों पर स्टॉक खत्म हो गया है। कई जगह मांग बढ़ने पर रेट दोगुना तक बढ़ा दिए हैं। जीटी रोड किनारे और बाजारों में इन सबकी भारी मांग है।
जीटी रोड संजय चौक पर रेहड़ी लगाने वाले अमरपाल ने बताया कि वह शामली से पानीपत आता है। वह चार दिन से पानीपत में झंडे बेच रहा है। अब करीब पांच हजार झंडे बेच चुके हैं। झंडे बनाने वालों ने भी मांग को देखते हुए दामों में बढ़ौतरी कर दी है। दो दिन पहले छोटा झंडा 20 रुपये का मिल रहा था।
विज्ञापन

उसके रेट अब 30 रुपये तक कर दिए हैं। बड़ा झंडा तीस रुपये का था। उसके रेट 30 रुपये तक कर दिए हैं। वह झंडे और स्टीकर समेत अन्य सामान दिल्ली से लेकर आया था। वहां झंडे, टोपी, बैनर, पटका सभी इकट्ठा दिया गया। उसको शुरुआत में यह सब न बिक पाने का डर था। भगवान राम की कृपा से उसका सारा सामान बिक गया। बाजार में 10 रुपये का सामान आज 20 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन

स्काईलार्क से लेकर जीटी रोड पर मलिक पट्रोल पंप तक शहर को लड़ियों से सजाया गया है। पुल के नीचे बैनर और झंडे लगाए गए हैं। रेलवे रोड समेत अन्य दुकानों पर लड़ियों की भारी मांग है। इसके साथ रंग बिरंगी लाइटों की भी मांग बढ़ी है। दुकानदार भी सर्दी के सीजन में इस तरह के सामान की खरीद को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें