फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की नई इमारत में गिरी सिलिंग, एक को चोट

विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में गिरी फॉल सीलिंग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। 42 करोड़ रुपये में बनी सिविल अस्पताल की नई इमारत में शुक्रवार को सिलिंग गिरने से एक को चोट आ गई। सुबह एंट्री गेट के पास दस गुणा दस फीट की सीलिंग अचानक गिर पड़ी। हादसा जब हुआ जब दो गर्भवती महिलाओं को प्रसूति वार्ड की ओर ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि उनके गेट में एंट्री करने से पहले ही सीलिंग गिर गई। इससे वे बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

सिलिंग गिरने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अब इमारत को बनाने में घटिया सामग्री के प्रयोग के आरोप लग रहे हैं। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल की इस बिल्डिंग में एक्स रे, अल्ट्रासाउंड विंग, एसएनसीयू वार्ड , प्रसूति वार्ड, आईसीयू व अधिकारियों के ऑफिस बनाए गए हैं। अस्पताल के इस मुख्य गेट से ही जच्चा-बच्चा को ले जाया जाता है।
सिलिंग की कराई जा रही मरम्मत
सिलिंग गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। सिलिंग को दोबारा ठीक कराया जा रहा है। जैसे-जैसे इमारत पुरानी होती है, उसकी मरम्मत तो करानी होती है। -डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें