पानीपत। अब पूरा जिला नागरिक अस्पताल सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। जिला सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल प्रशासन को अस्पताल के प्रसूति वार्ड के बाहर, इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड के बाहर, सामान्य वार्ड, बर्न वार्ड, ऑपरेशन थियेटर के बाहर व इमरजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन अब सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एजेंसियों को चिह्नित कर रहा है। फिलहाल अस्पताल में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब नए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के जरिए अस्पताल चोरी, लोगों से ठगी व अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर नजर रखी जाएगी। सभी सीसीटीवी कैमरों को भूतल स्थित कमरा नंबर 16 से ऑपरेट किया जाएगा।
अप्रैल में इमरजेंसी वार्ड के कूड़ादान में एक छह माह का भ्रूण मिला था। यहां भ्रूण फेंकने वाले का अब तक सुराग नहीं लगा है। इमरजेंसी वार्ड में सीसीटीवी क कैमरे नहीं थे। इसके अलावा अस्पताल में आए दिन मारपीट व चोरी की घटनाएं हो रही हैं। आरोपियों की पहचान करने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब नए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के जरिए अस्पताल चोरी, लोगों से ठगी व अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर नजर रखी जाएगी। सिविल सर्जन ने भी इसके लिए निर्देश दिए हैं।