फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वंश के हत्यारोपियों की तलाश में रामलाल चौक पर खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य नगर के वंश हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। सीआईए की टीमें भी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस वंश की मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। जिस दुकान पर वंश काम करता था। उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वंश किसके साथ यहां से गया था। वंश के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



आर्य नगर निवासी श्रीपाल ने बताया कि उसका बड़ा बेटा वंश (17) रामलाल चौक पर पीएस ट्रेडर्स पर सेल्समैन था। वह सोमवार सुबह 10 बजे दुकान पर गया था। इसके बाद वह दोपहर दो बजे खाना खाने के लिए घर आया था। वह खाना खाकर मोटरसाइकिल लेकर काम पर चला गया। इसके बाद वह घर नहीं आया। उनको रात को रात ढाई बजे पुलिस की कॉल आई। पुलिस ने बताया कि वंश का शव रिफाइनरी रोड पर सड़क किनारे मिला है। वह अस्पताल में पहुंचा। यहां वंश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। वंश की पेंचकश घोपकर हत्या की गई है।
वर्जन-

सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अब तक वंश के हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें