फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में रितिका ने किया जिला टॉप, बाकी होनहारों के भी चेहरे खिलेे

Sun, 22 May 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में होनहारों ने जमकर अंक बटोरे और अपनी सफलता से सपनों को पंख लगा दिए। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में भी हरियाणा बोर्ड की तरह बेटियों ने ही बेटों से ज्यादा अंक लाकर बाजी मारी। बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन की रितिका गर्ग ने कामर्स में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया।

एमएएसडी पब्लिक स्कूल की पायल मित्तल मेडिकल में 97.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग की काजल कक्कड़ नॉन मेडिकल में 97 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे और बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल की श्रेया तलूजा ने आर्टस में 96.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीएसई द्वारा शनिवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सुबह करीब 11 बजे परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करते ही स्कूल स्टाफ व परीक्षा परिणाम जानने को जुट गया। दोपहर के वक्त कई घंटे तक वेबसाइट हैंग होती रही और बड़ी मुश्किल के बाद होनहारों के चेहरे पर स्माइल आई। परीक्षा परिणाम जानते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे और उनको बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। हम बता दें कि जिले में सीबीएसई के करीब 46 स्कूल हैं।

नाम: रितिका गर्ग
रैंक: प्रथम
अंक: 488
प्रतिशत: 97.6
विषय: कामर्स
स्कूल: बाल विकास पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन।
लक्ष्य: आईएएस  
.........................................
नाम: काजल कक्कड़
रैंक:  द्वितीय
अंक: 487
प्रतिशत: 97.4
विषय: नॉन मेडिकल
स्कूल: एसडीवीएम सीनियर विंग।
लक्ष्य: लेक्चरर
.............................
नाम: पायल मित्तल
रैंक: तृतीय
अंक: 486
प्रतिशत: 97.2
विषय: साइंस
स्कूल: एमएएसडी पब्लिक स्कूल।
लक्ष्य: डॉक्टर
...................................................
नाम: श्रेया तलूजा
रैंक : चतुर्थ
अंक : 483
प्रतिशत : 96.6
विषय : आर्टस
स्कूल : बाल विकास प्रोग्रेसिव पानीपत।
लक्ष्य : ज्यूडिसरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें