फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीबीएसई स्कूलों में 16 अक्तूबर तक होंगे नौवीं व 11वीं के पंजीकरण

Tue, 30 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। स्कूलों को विलंब शुल्क से बचने के लिए 30 सितंबर तक छात्रों का विवरण और फीस जमा करानी होगी। यदि स्कूल समय सीमा से चूक जाते हैं तो वे 2000 रुपये प्रति छात्र के विलंब शुल्क के साथ 11 अक्तूबर तक एलओसी जमा करा सकते हैं। परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी।



वहीं, सीबीएसई की ओर से नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण जारी है। पंजीकरण प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक जारी रहेगी। जो विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक पंजीकरण नहीं करवा पाएंगे, उनके लिए 17 से 31 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। पंजीकरण के साथ-साथ 10वीं और 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सूची जमा करने के संबंध में अभिभावकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने नौवीं व 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है और 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करना शुरू कर दिया है। 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरना होगा और परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन




पंजीकरण का शेड्यूल



9वीं व 11वीं के पंजीकरण (बिना लेट फीस)- 16 अक्तूबर तक।



9वीं व 11वीं के पंजीकरण (लेट फीस)- 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर।



10वीं व 12वीं के एलओसी सबमिशन (बिना लेट फीस)- 30 सितंबर तक।



10वीं व 12वीं के एलओसी सबमिशन (लेट फीस)- 3 से 11 अक्तूबर।

स्कूलों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी विवरण सही हों क्योंकि उनका उपयोग मार्कशीट और रोल नंबर जैसे आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाएगा। किसी भी त्रुटि से सीबीएसई रिकॉर्ड में विसंगतियां हो सकती हैं। छात्रों को यह भी जांचना चाहिए कि सब्जेक्ट कोड सही है, क्योंकि पंजीकरण के बाद बदलाव नहीं किए जा सकते।



- विनीता तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें