फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीबीएसई में अर्थशास्त्र की परीक्षा, नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

Thu, 19 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों ने संस्कृत और बायोटेक्नोलॉजी का पेपर दिया, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों ने संस्कृत व्याकरण और आईटी की परीक्षा दी। वहीं सीबीएसई 12वीं के करीब 3200 परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र का पेपर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 59 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें 6 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से जिले के 17 केंद्रों पर संपन्न हुईं। परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए छह उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील केंद्रों पर नकल रोकना प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा, लेकिन सख्ती के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।


परीक्षा का स्तर और विश्लेषण
हरियाणा बोर्ड का संस्कृत पेपर संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित रहा, जबकि बायोटेक्नोलॉजी में अवधारणात्मक और अनुप्रयोग आधारित प्रश्नों ने छात्रों की समझ और विश्लेषण क्षमता को परखा। वहीं सीबीएसई अर्थशास्त्र पेपर में केस स्टडी आधारित प्रश्नों और आंकड़ों के विश्लेषण पर विशेष जोर दिया गया, जिससे छात्रों की तर्कशक्ति और व्यावहारिक समझ का आकलन हुआ।
विज्ञापन



विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाएं
सीबीएसई अर्थशास्त्र परीक्षा के बाद छात्र सुशील ने कहा कि पेपर एनसीईआरटी आधारित था, लेकिन केस स्टडी प्रश्नों में गहन समझ की आवश्यकता थी। परीक्षार्थी दीक्षा के अनुसार, समय प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा और जो छात्र नियमित अभ्यास करते रहे, उनके लिए पेपर आसान रहा।
हरियाणा बोर्ड बायोटेक्नोलॉजी के परीक्षार्थी राहुल ने बताया कि पेपर में थ्योरी के साथ-साथ एप्लीकेशन आधारित प्रश्न भी शामिल थे, जिससे विषय की गहराई समझने वाले छात्रों को लाभ मिला। वहीं परीक्षार्थी अभय ने कहा कि पेपर मध्यम स्तर का था, लेकिन कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें