फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रिल उखाड़कर चोरी करते पकड़ा, एक भाग निकला

Sun, 18 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गोबिंद नगर स्थित बंद मकान की ग्रिल तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी लेकर भाग गए। शोर सुनने के बाद एक चोर के गिरने पर स्थानीय लोगों ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

जबकि दूसरे के भागने का आरोप लगा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोबिंद नगर निवासी साहिल साहनी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। महेश नगर थाना पुलिस ने गोबिंद नगर निवासी लखन आनंद की तहरीर पर आरोपी साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि मौके पर एक ही आरोपी को काबू किया था। यह जांच का विषय है कि दूसरा आरोपी कोई था कि नहीं।
लखन आनंद ने बताया कि उनका मकान नंबर 14-बी बंद पड़ा है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे पड़ोसियों से फोन आया कि उनके घर में दो संदिग्ध युवक घुस गए हैं। एक आरोपी को लोगों ने काबू कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें