फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रन फॉर स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

Sun, 18 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अंबाला सिटी में रन फॅार स्वेदशी के दौरान मौजूद स्कूल के छात्र व ​शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना था। हाथों में स्लोगन और बैनर लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रैली निकाली। इस दौरान स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ के नारे विद्यार्थियों ने लगाए। एनएसएस स्वयंसेवकों ने आम जनमानस को दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया। एनएसएस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें