फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरटीए कार्यालय में काम में लापरवाही पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने वीरवार को आरटीए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस ब्रांच में 102 लाइसेंस दस्ती दिए जाने मिले, जिनका कार्यालय में कोई रिकाॅर्ड नहीं था। 128 लाइसेंस ब्रांच में रखे मिले जिन्हें लाइसेंस धारकों को स्पीड पोस्ट किया जाना था, जो नहीं किया गया था। वाहन पंजीकरण ब्रांच में 230 आरसी ब्रांच में क्लर्क के पास रखी मिली। जिनमें कुछ आरसी वर्ष 2020, 2021, 2022 की हैं।
विज्ञापन

आरसी क्लर्क ने बताया कि यह वाहन आरसी डाक द्वारा भेजी गई थी जो पता सही न होने के कारण वापस कार्यालय में आ गई। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कार्यालय की सरकारी बिल्डिंग न होने के कारण इसे किराए पर पानीपत को-ऑपरेटिव बैंक से लेना पाया गया। कार्यालय में सफाई भी निम्न स्तर की मिली। बरसात व धूप से बचाव के लिए वाहन मालिकों, चालकों द्धारा लाइसेंस, आरसी, टैक्स व चालान राशि जमा कराने वाली खिड़कियों के पास कोई भी शेड या छाया की सुविधा नहीं मिली। यहां तक की पीने के पानी (वाटर कूलर) की सुविधा तक नहीं पाई गई। बिल्डिंग में बाहर की तरफ कुल नौ कैमरे लगे थे लेकिन कार्यालय के आरसी, लाइसेंस और अन्य कमरों में कैमरा नहीं मिला। आरसी, लाइसेंस से संंबंधित फाइलें रैक की बजाए फर्श पर रखी मिली। इन अनियमितताओं पर सीएम फ्लाइंग टीम ने परिवहन आयुक्त हरियाणा को लिख कर कार्रवाई की अनुशंसा की है।


चेकिंग के लिए टीम सुबह 9.25 पर ही आरटीए कार्यालय में पहुंच गई। इस दौरान सभी कर्मचारी अधिकारी हाजिर मिले। लाइसेंस ब्रांच में एक अक्तूबर से लेकर 28 दिसंबर तक 335 लाइसेंस और 78 डुप्लीकेट लाइसेंस आवेदन के मिले। वाहन रजिस्ट्रेशन ब्रांच में 1858 आवेदन प्राप्त मिले। जिनमें से 1579 वाहन पंजीकरण जारी कर दिए। नंबर प्लेट अपडेट न होने के कारण 270 पंजीकरण बकाया मिले। 1579 डाक द्वारा भेजे और 29 आरसी दस्ती दी गई। इनमें 82 आरसी डाक द्वारा वापस आई मिली। अन्य राज्यों के लिए वाहन मालिकों के आवेदन पर 346 वाहनों की एनओसी जारी की गई मिली। एक जनवरी से लेकर अब तक कुल राशि 96108574 रुपये बतौर रोड टैक्स, एमवी टैक्स प्राप्त किया गया मिला। जिसकी कोई कैश या मैन्युअल रसीद नहीं मिली। एक जनवरी से अब तक वाहन से लोन हटवाने के कुल 499 आवेदन मिले। सभी का निस्तारण किया जाना मिला।
विज्ञापन

जिले में कुल आठ सीएनजी गैस फिटमेंट सेंटर रजिस्टर्ड मिले। जिले में कुल 70 प्रदूषण चेकिंग सेंटर रजिस्टर्ड मिले। कार्यालय द्वारा नौ प्रदूषण जांच केंद्रों पर अनियमिताएं मिलने पर चालान किया जाना पाया गया। जिन पर 18000 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया जाना मिला। एक जनवरी से लेकर अब तक 3890 ओवरलोड वाहन, 1838 अन्य वाहन चालान किए जाने मिले। जिनसे 127328700 जुर्माना राशि वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें