मतलौडा। उरलाना खुर्द डेरा पीपल वाला में एक बैंक मैनेजर के घर से छह लाख की नकदी और पांच तोले सोने के गहने चोरी कर लिए गए। मतलौडा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उरलाना खुर्द डेरा पीपल वाला के जगतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्हाेंने बताया कि वह एक प्राइवेट बैंक में ब्रांच मैनेजर है। वे शुक्रवार की रात घर में सोए हुए थे। एक कमरे वह और उसके बच्चे व दूसरे कमरे में उसके माता-पिता व बहन सोए थे। वे सुबह उठे तो स्टोर का ताला टूटा मिला। चोर स्टोर से पांच तोले सोने के गहने और छह लाख नकद चोरी कर ले गए। गहनों में दो तोले सोने की चेन, सात ग्राम के टॉप्स व तीन अंगूठी व 10 तोले चांदी के बच्ची के पैरों के कंगन थे। उरलाना कला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।