इसराना। विश्वकर्मा कॉलोनी में शुक्रवार को चोर ने एक मकान का ताला तोड़कर मकान से एक लाख रुपये की नकदी व एक लाख की कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसराना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश वासी विश्वकर्मा कॉलोनी ने बताया कि वह व उसकी पत्नी पूजा शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर पर ताला लगाकर इसराना बाजार में कपड़े व कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे। जब वह दो घंटे बाद घर वापस आए तो घर व अलमारी का ताला टूटा मिला। संवाद