फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो घरों से नकदी और लाखों के गहने चोरी

Sat, 22 Feb 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने पुराना हमीदा व बूड़िया में दो घरों के ताले तोड़कर 90 हजार रुपये, सोने व चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी फुमन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी में ही उसकी बुआ का घर है। उसकी बुआ घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन

जब उसकी बुआ घर लौटी तो ताला टूटा हुआ था और अंदर घर में सामान बिखरा था। जांच करने पर घर से 70 हजार रुपये, दो एलईडी, एल्यूमिनियम के तीन पतीले, दो कढ़ाई, चांदी की पायल, सोने के टॉप्स व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, बूड़िया निवासी सरोज नेे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फैक्ट्री में काम करती है। 19 फरवरी को वह घर का ताला लगाकर अपने पति के साथ फैक्ट्री में काम पर चली गई थी। शाम को जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो चांदी की चेन, एक जोडी पायल व अन्य आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें