फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन श्रमिकों को कुचलने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट टू में तीन श्रमिकों को कुचलने के बाद मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस अब तक कार चालक की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है िक कार की चपेट में आए उझा गांव के रणबीर की हालत में सुधार है। दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल गोपाल कॉलोनी के पिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है।ढतीसरे घायल श्रमिक का अब तक पुलिस को पता नहीं है।
विदित है कि वीरवार दोपहर डेढ़ बजे सेक्टर 29 पार्ट टू में लाल रंग की कीया गाड़ी ने श्रमिक रणबीर, पिंटू व एक अन्य को कुचल दिया था। रणबीर व पिंटू रेहड़ी पर खाना खा रहे थे। अज्ञात श्रमिक पैदल जा रहा था। लोगों ने आरोपी कार चालक उद्यमी की कार से निकालकर जमकर धुनाई की थी।
विज्ञापन

इसके बाद उद्यमी दूसरी कार में बैठकर वहां से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भेजा गया था। पिंटू को जिला नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था लेकिन परिजन उसे दिल्ली निजी अस्पताल में ले गए। रणबीर का सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीसरे घायल के बारे में कोई जानकारीनहींहै। पुलिस ने आरोपी उद्यमी की कार को कब्जे में लिया था। संवाद

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें