फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी दो फाइनेंसर व शराब अहाता संचालक पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली एक महिला ने बताया कि लगभग 10 साल से पानीपत में किराए पर रहती है। यहां उसका बूटिक है। उसके पति भी उसके साथ में ही बैठते हैं। उसकी दुकान के पास फाइनेंसर का कार्यालय है। उसके पास शराब अहाता संचालक रहता है। उसने कुछ वक्त पहले दो फाइनेंसर से छह हजार रुपये उधार लिए थे। वह पैसों के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे। उसने दो हजार रुपये उन्हें वापस भी कर दिए थे। 23 सितंबर की रात को अहाता संचालक ने अपने कार्यालय में उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। मंगलवार रात को दोनों फाइनेंसरों ने उसकी दुकान का सामान निकालकर अपने कार्यालय में रख लिया था। उसका बेड भी यहां से उठा लिया गया था। तीनों रात करीबन साढ़े 12 बजे अपने कार्यालय में उठा ले गए। यहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने बुधवार सुबह अपने पति को इस बारे में बताया था। फिर उसने आरोपियों की पुलिस को शिकायत दी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।



वर्जन-



चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। महिला विरुद्ध अपराध के खिलाफ पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें