फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा समरसता सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समरसता सम्मेलन एक मई को किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से ब्राह्मण समितियों व सभाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुचेंगे।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को जिमखाना क्लब में बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता भूमि सुधार व विकास आयोग के प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा ने की। उन्होंने एक मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समरसता सम्मेलन धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जो कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेगी। शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम द्वारा धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश किया गया। भगवान परशुराम ने समाज के शोषित वंचित वर्गों को एकजुट किया व सभी को शिक्षा का अधिकार दिया व अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया। इसलिए हमें भी भगवान परशुराम के मार्ग का अनुसरण करते हुए देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना हैं। कमेटी में हरि प्रसाद शास्त्री, निरंजन कौशिक, नवीन वसिष्ठ, सचिन वत्स, दीपक शर्मा, दीपक शर्मा, मिनाली शर्मा, मीना शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रवीण गौतम, राजेश शर्मा, राजेश, अंकुर शर्मा, विशाल गोस्वामी, पंकज पंडित, विपिन भरद्वाज, अशोक, अशोक शर्मा व गोविंद शामिल हैं।
विज्ञापन




उन्होंने ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने और इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें