फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्लॉट बेचकर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने में सरपंच पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। छाजपुर खुर्द गांव में दूसरे का प्लॉट बेचकर पैसे हड़पने के आरोप में सनौली खुर्द थाने की पुलिस ने छाजपुर खुर्द की सरपंच पति सहित पांच पर केस दर्ज किया है। सरपंच पति पर पीड़ित के साथ गालीगलौज का भी आरोप है।
विज्ञापन


छाजपुर खुर्द गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना घर बेचकर अशोक शर्मा सात लाख रुपये में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। उसके नाम पर अशोक ने एग्रीमेंट करा दिया था। इस प्लॉट में उसने 20 हजार रुपये की मिट्टी भी डलवा दी। अशोक के भतीजे अनिल ने उसे प्लॉट में मिट्टी डालने से रोक दिया और प्लॉट 172 नंबर का है। खेवट नंबर 207 का है। इस प्लॉट में अशोक का कोई हिस्सा नहीं है। जब उसको यह बात पता चली तो वह अशोक के घर गया। उसने अशोक से उसके सात लाख रुपये वापस मांगे तो अशोक, उसकी पत्नी डोली, उसकी मां चमेली व उसकी बहन राजरानी ने उसके साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। इस संबंध में गांव में पंचायत भी हुई। अशोक ने पंचायत में सरपंच पति मनोज को साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख के दो चेक दिए। जब वह 10 मार्च को सरपंच पति मनोज से चेक लेने गया तो उसने कहा कि उसने चेक अशोक को वापस दे दिए हैं। सरपंच पति मनोज ने उसके साथ गालीगलौज की। पुलिस ने इस शिकायत पर सरपंच पति मनोज समेत पांच पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में सनौली खुर्द थाना प्रभारी महाबीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें