फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जूस के पैसे मांगने पर चाकू से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गढी बेसिक गांव के अड्डे पर शुक्रवार रात को जूस की दुकान चालने वाले युवक पर जूस के पैसे मांगने पर एक अन्य व्यक्ति ने कहासुनी कर परिजनों संग हमला बोल दिया। जूस बेचने वाले पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार गढी बेसिक गांव निवासी मुनसाद ने बताया की उसके भाई नौशाद ने अपने गांव के अड्डे पर हुसैन जूस कॉर्नर के नाम से दुकान खोल रखी है। जिस पर देर रात को नौशाद पुत्र इकराम जूस पीने के लिए आया और जूस पीकर चलने लगा। नौशाद ने उससे जूस के पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मुनशाद ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद नौशाद अपने भाई प्रवेश, मुजाहिर व आसिफ के साथ आया और उसके भाई पर चाकू और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई घायल हो गया। आरोपी से फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने सनौली खुर्द पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन घायल को डॉक्टरों ने रोहतक रेफर कर दिया। शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें