फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास में सेना अफसर व उसके परिजनों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संजय कॉलोनी निवासी पूर्व डीएसपी की बेटी ने आर्मी आफिसर पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न तथा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने बताया कि जान से मारने के लिए उसे खाने में कांच पीसकर दिया गया। इसके बाद जब उसके मुंह से खून आया तो उपचार के दौरान इसका खुलासा हुआ। यही नहीं पति की मारपीट से उसका गर्भपात भी हो चुका है। मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसके पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी थे। उसकी शादी 10 दिसंबर 2017 को आर्मी ऑफिसर अविनेश कुमार के साथ हुई थी। अविनेश की पोस्टिंग फिलहाल नागपुर में है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति अविनेश व सास संतोष ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति अविनेश साल में एक बार छुट्टी पर आते और उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। उसने बताया कि पति की मारपीट से ही उसका गर्भपात भी हो चुका है। यही नहीं उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया गया। विवाहिता के अनुसार उसने आरोपियों के खिलाफ पहले पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश पर अब महिला पुलिस थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें