फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म मंदिर में नवजात बच्ची को छोड़ने का मामला : ई-रिक्शा पर सनातन धर्म मंदिर आई थी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनातन धर्म मंदिर में नवजात बच्ची को छोड़ने वाली महिला ई-रिक्शा में आई थी। वह शाम सवा आठ बजे ई-रिक्शा से उतरी और मंदिर प्रागंण में पहुंची। उसने बच्ची को तिलक किया, माथे पर माता रानी की चुन्नी रखी और उसे हनुमानजी के चरणों में छोड़कर चली गई। भीड़ ज्यादा होने की वजह से महिला जाते हुए दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस ई-रिक्शा के नंबर से चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और आस पास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं दूसरी तरफ नवजात बच्ची के लिए सनातन धर्म संस्था आगे आई है, उनका कहना है कि अगर बच्ची के माता-पिता नहीं मिले तो वह बच्ची की देखभाल करेंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर में 14 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रात नौ बजे रामलीला शुरू हो जाती है। वह साढ़े आठ बजे के आस पास मंदिर में आ जाते है। मॉडल टाउन निवासी अध्यापिका ज्योत्सना करीब साढ़े आठ बजे मंदिर में पूजा करने पहुंची। उन्होंने फोन कर बताया कि हनुमान जी के चरणों में दो दिन की नवजात बच्ची मिली है, जिसके सिर पर माता की चुनरी है और माथे पर तिलक लगा हुआ है। जिसके बाद वह मंदिर में पहुंचा और बच्ची को दूध पिलाया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को छोड़ कर जाने वाली महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।



भावुक हुए संस्था के सदस्य, हर किसी ने फैलाई झोली
तरुण गांधी ने बताया कि बच्ची को देखकर सनातन धर्म संस्था के लोग इकट्ठा हो गए। बच्ची को देख सभी भावुक हुए। नवरात्र में माता रानी उनके प्रागण में पहुंची तो ऐसे में हर कोई बच्ची को गोद लेने के लिए तैयार हो गया। हर कोई झोली फैलाकर खड़ा हो गया, लेकिन फिलहाल बच्ची के माता-पिता की तलाश की जा रही है, वह नहीं मिलते है तो संस्था आगामी फैसला लेगी।
विज्ञापन




सीडब्ल्यूसी ने बच्ची के स्वास्थ्य का लिया जायजा
सनातन धर्म मंदिर में मिलने वाली नवजात बच्ची को स्वास्थ्य जानने के लिए सीडब्ल्यूसी के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर से बच्ची के स्थास्थ्य की रिपोर्ट ली और उसका अच्छे से ध्यान रखने के लिए कहा। वहीं सीडब्ल्यूसी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस से भी रिपोर्ट ली और जल्द मामले को सुलझाने के लिए कहा है।



महिला की नहीं हो पाई पहचान
बच्ची को छोड़कर जाने वाली महिला के खिलाफ मंदिर के प्रधान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी कैमरे में महिला दिखाई दे रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर रेखा, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें