फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए के पिता की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास, दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुराना में रुपयों के लेन देन का हिसाब करने आए घरौंडा निवासी एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घायल के बेटे का आरोप है कि पिता के दोस्त ने मामा से मिलकर हत्या करने का प्रयास किया है। उरलाना कलां चौकी पुलिस ने दोस्त और उसके मामा पर हत्या का प्रयास करने के अपराध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कर्ण शर्मा ने बताया कि वह सीए हैं। उसके पिता चेतन शर्मा और गांव डिंगर माजरा निवासी अंकित की घरौंडा की नई अनाज मंडी में पार्टनरशिप में दुकान है। पिता चेतन और अंकित का गांव कुराना निवासी बिजेंद्र, पवन, राकेश, जसमेर, बिजेंद्र, रणबीर के साथ लेनदेन है। इसी हिसाब के चलते पिता चेतन अपनी कार से मंगलवार की सुबह अंकित के साथ गांव कुराना गए थे। जहां पर अंकित के मामा रणबीर सिंह मिले। पिता दोपहर ढाई बजे रणबीर के मकान में चले गए। जहां पर पिता ने चाय पी और आराम करने के लिए उनके मकान में सो गए। पिता के दोस्त अंकित ने फोन कर सूचना दी कि उनके पिता चेतन का संदिग्ध परिस्थिति में गला कट गया। उन्हें पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां पिता उपचाराधीन मिले। आरोप है कि अंकित ने अपने मामा रणबीर के साथ मिलकर रुपयों के लेनदेन में पिता की हत्या करने का प्रयास किया है। उरलाना कलां चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें