फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केस-आधारित प्रश्नों ने परखी परीक्षार्थियों की समझ, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षाओं के तहत शनिवार को कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान और कक्षा 12वीं का योग व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर विषय का पेपर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र कॉम्पिटेंसी-बेस्ड और केस-आधारित पैटर्न पर आधारित रहा, जिसमें परीक्षार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता और विषय की समझ को परखा गया।
विज्ञापन




पठन और विश्लेषण आधारित प्रश्नों के माध्यम से इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र से जुड़े विषयों की गहन समझ की जांच की गई। कई प्रश्न केस स्टडी और मैप वर्क पर आधारित रहे, जिनमें परीक्षार्थियों को तथ्यों के साथ-साथ तर्कपूर्ण उत्तर देना पड़ा। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया, हालांकि कुछ ने समय प्रबंधन को चुनौतीपूर्ण बताया। इसी के साथ सीबीएसई 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को संपन्न होंगी।

जिले में स्थित 72 सीबीएसई स्कूलों और 11 मॉडल संस्कृति स्कूलों के करीब 7600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो निरीक्षक तैनात किए गए थे जबकि प्रत्येक केंद्र पर एक ऑब्जर्वर मौजूद रहा। नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता भी सक्रिय रहा और व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की गई।
विज्ञापन





पेपर को लेकर परीक्षार्थी की प्रतिक्रिया
सिलेबस से आए प्रश्न



पेपर संतुलित था और अधिकांश प्रश्न सिलेबस के अनुसार आए। केस-आधारित प्रश्नों में थोड़ी सोच की आवश्यकता थी, लेकिन तैयारी अच्छी हो तो उन्हें हल करना आसान था।
विज्ञापन


- स्नेहा, परीक्षार्थी।

भूगोल के मैप वर्क में बरतनी पड़ी सावधानी



इतिहास और नागरिक शास्त्र के प्रश्न सीधे थे, जबकि भूगोल के मैप वर्क में सावधानी बरतनी पड़ी। कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा।
- दीक्षा, परीक्षार्थी।

ज्यादा कठिन नहीं था पेपर


केस स्टडी वाले प्रश्नों ने विषय की समझ को परखा। समय का सही प्रबंधन जरूरी था, लेकिन पेपर ज्यादा कठिन नहीं था।

- सिफा, परीक्षार्थी।

अध्ययन करने वालों के लिए स्कोरिंग हैं पेपर



प्रश्नपत्र एनसीईआरटी आधारित था। जिन परीक्षार्थियों ने नियमित अध्ययन किया है, उनके लिए यह पेपर स्कोरिंग साबित हो सकता है।
- शुभम, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें