फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताइक्वांडों में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चार खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ताइक्वांडो में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए जिले से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इससे जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 20 मार्च को ओडिशा में आयोजित की जाएगी। यह खिलाड़ी मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में कोच पूनम की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते है। वह लगातार तीन सालों से कोच पूनम के पास ताइक्वांडो खेल का बेहतर खेल प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ी साक्षी 46 किलोग्राम भार वर्ग, खिलाड़ी तन्नू 53 किलोग्राम भार वर्ग, खिलाड़ी प्रीति 57 किलोग्राम भार वर्ग में और खिलाड़ी मनीष इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


कोच पूनम ने बताया कि खिलाड़ियों ने संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल किया है। इस प्रतियोगिता के लिए वह पिछले एक साल से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही वह सुबह-शाम स्टेडियम में पहुंचकर बेहतर खेल प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी साक्षी, तन्नू और प्रीति जीटी रोड स्थित एसडी कॉलेज की छात्रा है। साथ ही खिलाड़ी मनीष आर्य कॉलेज के विद्यार्थी है। उन्होंने खिलाड़ियों के चयनित होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें