फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सड़क किनारे खड़े कारपेंटर का तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत व एक घायल

Thu, 06 Nov 2025 12:35 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने सामने से दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पानीपत में सड़क किनारे खड़े एक बढ़ई कार ने कुचला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में थाना सेक्टर 29 क्षेत्र में नहर बाईपास पर सड़क किनारे खड़े कारपेंटर फारुख और मुकेश को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में फारुख (38)  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


शौदपुर निवासी फारुख ने चुलकाना में काम ले रखा था। वीरवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने साथी मुकेश के साथ काम पर जा रहे थे। जैसे ही नहर बाईपास पर पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े होकर चने खाने लगे। उसी समय दिल्ली की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने सामने से दोनों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर फारुख की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें