फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलीपेड पर चार बदमाशो ने एक युवक से लूटी सेंट्रो कार, 12 हजार नकदी व फोन भी लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीपेड पर चार बदमाशों ने लूटी सेंट्रो कार, 12 हजार नकदी और फोन भी ले गए
विज्ञापन

- सेक्टर 13-17 में लूट के बढ़ते जा रहे मामले, इससे पहले भी पांच से छह मामले हो चुके दर्ज पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी,
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित हेलीपेड के पास चार बदमाशों ने एक युवक से सेंट्रो कार, 12 हजार नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव शिमला मौलाना निवासी विनोद कौशिक ने बताया वह हाल ही में सेक्टर 13-17 स्थित वृंदा एन्कलेव में रहते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे गांव रिसालू से अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर 13-17 हेलीपेेड के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर सामने आने के बाद रुकवा लिया। उसे जबरदस्ती कार से बाहर निकाला और मारपीट की। दो बदमाशों ने उसकी जेब से कार की चाबी निकाली और कार लेकर फरार हो गए। बाकी दो बदमाशों ने उससे 12 हजार की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह पैदल अपने घर पहुंचा, परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें