फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार ने बाइक को मारी साइड,बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड ओवरब्रिज पर एक कार की साइड लगने से दो बाइक सवार घायल हो गए। इस दौरान चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील मतलौडा के नारा गांव निवासी देवेंद्र ने आठ मरला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महाजन ओवरसीज फैक्ट्री गोहाना रोड में काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े सात बजे वह कंपनी से काम पूरा करने के बाद साथी अमित को बाइक गोहाना मोड पर छोड़ने जा रहा था। गोहाना रोड वाले रेलवे पुल पर चढ़ने के दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया और कार को उनकी तरफ घुमा दिया। जिससे कार की दाहिनी साइड उनको जा लगी। कार की साइड लगने से बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। उसका दाहिना पैर कार के बम्पर और टायर के बीच फंस गया। राहगीरों ने उन्हें उठाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चालक मौके पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें