पानीपत। अमर भवन चाैक स्थित राजपुताना बाजार में एक व्यक्ति के कार चढ़ाने से गली में बैठे कुत्ते के पिल्ले की मौत हो गई। यह सब एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। काॅलाेनी के ही एक युवक ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इसमें केस दर्ज कर लिया है।
संयम भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह राजपुताना बाजार में रहता है। गली में वीरवार काे सुबह 10:45 बजे कुत्ते का एक छाेटा पिल्ला गली में बैठा था। कॉलोनी का ही आकाश अपनी गाड़ी में आया और कुत्ते के पिल्ले पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसकी माैत हाे गई। आरोपी इसके बाद भाग गया। वह पिल्ले काे पशु अस्पताल ले गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने उसका पोस्टमार्टम भी कराया। किला थाना के प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।