फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर से टकराई कार युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर बीबीएमबी फ्लाईओवर के पास कैंटर और कार टक्कर में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के राजपुर गांव के राकेश ने बताया कि वह सेक्टर-25 में सिलाई सेंटर चलाते हैं। वह वीरवार शाम करीब 4:30 बजे अपने साथी कर्मचारी बिहार निवासी चंदन कुमार के साथ कार से अपने गांव राजपुर जा रहे थे।
वे जीटी रोड स्थित बीबीएमबी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अंधेरे में बिना रिफ्लेक्टर और लाइटों के खड़ा एक कैंटर उन्हें दिखाई नहीं दिया। कार सीधे कैंटर में टकरा गई। चंदन के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उनको चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें