फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंाच दिन से बंद कमरे से मिला युवक का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की खटीक बस्ती में एक बंद कमरे से शुक्रवार को करीब 30 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। पिछले करीब पांच दिनों से कमरे में पड़े शव से जब भीषण दुर्गंध उठने लगी तब आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और जन सेवा दल की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
जन सेवा दल के सचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से कमरे की तरफ से तेज बदबू आ रही थी।
अंदर फोल्डिंग पर युवक का शव पड़ा हुआ था। यह पूरी तरह गल-सड़ चुका था और उस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। मकान मालिक ने बताया कि मृतक पेशे से टाइल मिस्त्री था और करीब तीन महीने पहले ही किराये पर रहने आया था।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से मृतक का कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर परिजनों का पता लगाने में जुटी है। सेक्टर-29 थाना के प्रभारी सुभाष ने बताया कि शव को शवगृह में रखवा दिया है। अब तक मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें