गांव पट्टी कल्याणा के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह से कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राजौरी गार्डन दिल्ली निवासी नवनीत सिंह ने बताया कि वह तमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह अपनी बहन ऋतु के साथ अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से पटियाला जा रहे थे।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव पट्टी कल्याणा के पास अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख उन्होंने कार को रोड किनारे खड़ा किया और तीनों भाई-बहन कार से उतरे इसी बीच कार में अचानक आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी। तीनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।