फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर हादसे में कैंटर की मौत

Thu, 18 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर रेडक्रॉस सोसायटी के नजदीक खड़े कैंटर में दूसरा कैंटर घुसने से महेंद्रगढ़ के खैराना गांव के चालक विनाेद (25) की माैत हाे गई। वह कैंटर में फिल्टर लेकर गुरुग्राम से पंजाब के फगवाड़ा जा रहा था। थाना शहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में दूसरे कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के गांव खैराना के सुरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा विनाेद (25) गुरुग्राम में फुगल राेड कैरियर में ड्राइवर था। वह मंगलवार काे कैंटर में फिल्टर लाेड कर गुरुग्राम से पंजाब के फगवाड़ा जा रहा था। वह पानीपत में एलिवेटेड हाईवे पर रेडक्राॅस कार्यालय के सामने पहुंचा ताे कैंटर में तकनीकी खराबी आ गई। वह इसकी जांच कर रहा था। इसी समय दिल्ली की तरफ से आ रहे कैंटर चालक ने विनोद काे टक्कर मार दी। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उनको जिला नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें