फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रिपल लेयर पार्किंग, सोलर पैनल, नए चैंबर का घोषणा पत्र लेकर मैदान में उतरे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बार एसोसिएशन चुनाव में 17 उम्मीदवारों की तरफ से भरे गए नामांकन में से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है। अब पांच पदों पर 17 उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। चुनाव अधिकारियों ने नामांकन की जांच कर सूची फाइनल कर पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को भेज दी है।
विज्ञापन

वहीं प्रधान पद पर तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिनमें निवर्तमान प्रधान अमित कादियान, पूर्व प्रधान रजनीश त्रेहन और वीरेंद्र मलिक शामिल हैं। तीनों ही अपना घोषणा पत्र लेकर मैदान में उतर गए है और वकीलों से अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। सभी के घोषणा पत्र में मुख्य है कि वे प्रधान बनने पर नए वकीलों के लिए चैंबर बनवाएंगे। उनके लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रिपल लेयर पार्किंग बनवाएंगे और सोलर पैनल लगवाएंगे ताकि बिजली बिल से छुटकारा मिल सके। हालांकि चुनाव अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि कोई भी उम्मीदवार बार में पोस्टर नहीं चस्पा करेगा, जिसने पोस्टर चस्पा किए या पार्टी दी तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
हैट्रिक लगा चुके शेर सिंह खर्ब का समर्थन बार एसोसिएशन में चर्चा का विषय बना हुआ है। नामांकन के दिन वें पूर्व प्रधान रजनीश त्रेहन के साथ फोटो में दिखे थे। ऐसे में चर्चाएं शुरू हुईं कि वे रजनीश के साथ हैं, लेकिन वे सचिव पद पर सुमित आर्य के साथ नामांकन पत्र भरवाने गए थे। बता दें कि पिछले सत्र में वें अमित कादियान को समर्थन कर रहे थे। उससे पहले वे वीरेंद्र मलिक के साथ थे। इस बार वे खुलकर सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें