फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू, वाहनों पर पुलिस ने लगाया टेप

Sun, 07 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाती यातायात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस ने अभियान की शुरुआत कर दी है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कोहरे के मौसम से पहले सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने काम भी शुरू कर दिया है। इसके बाद साथ ही सडकों से बेसहारा पशुओं को हटाकर गोशालाओं में रखा जाएगा। गोशाला संचालकों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अपने स्तर पर भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने के पट्टी खरीद रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक साल में सड़क हादसों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिसंबर और जनवरी में कोहरे के समय सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। जिसे देखते हुए अमर उजाला की टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान की शुरूआत की थी। अभियान के बाद यातायात पुलिस भी हरकत में का आ गई। कोहरे के समय वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप न होने से सबसे अधिक हादसे होते हैं। जिस कारण पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस 150 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा चुकी है। हाईवे पर वाहन चालकों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
वहीं शहर में ऑटो और ई-रिक्शा पर भी लगाए जाएंगे। डीएसपी यातायात ने एक सप्ताह में अभियान चलाकर सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही हाईवे से पशुओं को हटाने के लिए पानीपत और समालखा गोशाला संचालकों से वार्ता की गई है। बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में रखा जाएगा।

भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाती यातायात पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें