फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध और नशीले पदार्थों की तलाशी के लिए चलाया अभियान

Sat, 10 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई। संदिग्ध वस्तुओं और नशीले पदार्थों की तलाश के लिए जिला सचिवालय और कोर्ट परिसर की पार्किंग सहित पीछे के बाहरी क्षेत्रों में नारकोटिक्स डॉग स्क्वॉड टीम के साथ व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार की मौजूदगी में अभियान में इंस्पेक्टर दीपक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। इसके साथ ही युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखने और आमजन को जागरूक करने के लिए स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। यदि किसी भी नागरिक को कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो उसे स्वयं छूने का प्रयास बिल्कुल न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इसके पास जाने दें। ऐसी किसी भी वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें