पानीपत। ठग ने दोस्त का बेटा बनकर जोशी गांव के व्यक्ति से पौने तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने पीड़ित को कॉल कर कहा था कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसको पौने तीन लाख रुपये की जरूरत है। वह उसके पैसे भेज देगा। पीड़ित उसके बकावे में आ गया और उसके खाते में पैसे भेज दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।
जोशी गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके गांव का यशपाल उसका दोस्त है। उसका बेटा भारत कनाडा रहता है। एक अक्तूबर को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले उसे बताया कि वह यशपाल का बेटा कनाडा से बात कर रहा है। वह 10 अक्तूबर को घर आ रहा है। वह अपने माता-पिता को सरप्राइज देना चाहता है। इसलिए उसे माता-पिता को न बताए। वह उसके खाते में 17.30 लाख रुपये भेज रहा है। वह घर आकर उससे ले लेगा। फिर कुछ देर बाद उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह आरबीआई की बांद्रा शाखा से बात कर रहा है। उसके खाते में कनाडा से 17.30 लाख रुपये आए हैं। फिर उसके बाद दोबारा कॉल आई। युवक ने उसे कहा कि वह यशपाल का बेटा बात कर रहा है। उसको एजेंट को अभी पौने तीन लाख रुपये देने हैं। वह उसको यह पैसे भेज दें। वह पौने तीन लाख रुपये उसके 17.30 रुपये में काट लेना। उसने उसके बताए गए बैंक खाते में पौने तीन लाख रुपये भेज दिए। जब उसने अपने दोस्त यशपाल को कॉल कर पूछा तो उसने बताया कि उसके पास उसके बेटे भारत ने कॉल नहीं की। उसके साथ ठगी हो गई है। फिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।