पानीपत। ददलाना गांव सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ) में सिजेरियन डिलीवरी शुरू कर दी है। ऑन कॉल सर्जन ने बुधवार रात को पहली सफल सिजेरियन डिलीवरी कराई।
चिकित्सकों की टीम ने रात 12:24 पर स्वस्थ बच्ची को जन्म दिलाया। अब जिला नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल और खोतपुरा सीएचसी के बाद ददलाना में भी सिजेरियन डिलीवरी होंगी। इससे आस-पास के गांव की महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी।
इससे गर्भवतियों को जिला नागरिक अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और पास में ही सुविधा मिल सकेगी।
इस लोगों को सुविधा मिलने के साथ जिला नागरिक अस्पताल का कार्य बोझ भी कम होगा। ददलाना गांव में बुधवार रात 12:24 पर सिजेरियन डिलीवरी हुई। स्वास्थ्य विभाग की ऑन काल टीम ने मौके पर पहुंचकर सिजेरियन डिलीवरी कराई।
डिलीवरी के समय खोतपुरा सीएचसी से डॉ. अरुण कुमार, एसएमओ डॉ. पवन कुमार और ददलाना सीएचसी से डॉ. नीरज रहे। डॉ. नीरज ने बताया कि खोतपुरा सीएचसी पर सिजेरियन डिलीवरी के लगभग दस दिन बाद ही यहां पर सिजेरियन डिलीवरी के लिए सभी जरूरतमंद सामान व कक्ष की तैयारी हो चुकी थी। तब से मामले का इंतजार था।
बुधवार देर रात सिजेरियन डिलीवरी का मामला आया तो विभाग ऑन काल टीम सीएचसी पर पहुंची और सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई। जहां गर्भवती ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
ददलाना में सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने से गांव के साथ आस-पास के गांव की गर्भवती महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।