फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खोतपुरा, ददलाना में जल्द शुरू होंगी सिजेरियन डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खोतपुरा और ददलाना गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी ) में जल्द ही सिजेरियन डिलीवरी शुरू होगी। इसके बाद इन गांवों के साथ आसपास के गांव की गर्भवतियों को जिला नागरिक अस्पताल तक नहीं आना पड़ेगा। जिला नागरिक अस्पताल से ददलाना की 18 और खोतपुरा की 10 किलोमीटर दूरी है। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने मंगलवार को खोतपुरा और ददलाना सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्थानीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इसके साथ उनसे जरूरत के सामान और आसपास के गांवों की गर्भवतियों की रिपोर्ट ली। दोनों सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को ऑपरेशन थियेटर के लिए जरूरी सामान की मांगी भेजी है। दोनों सीएचसी में सर्जन व बेहोशी के चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। खोतपुरा व ददलाना में सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने से जिला नागरिक अस्पताल का कार्यभार कम होगा और वहां के आसपास के लगभग 20 गांवों की गर्भवतियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डिलीवरी कराने में प्रथम है जिला
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 14 पीएचसी व दो अर्बन हेल्थ सेंटर में प्रतिदिन लगभग 50 डिलीवरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें