फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव बने सीए जगदीश धमीजा

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित मुख्यातिथि डॉ. आरबी यादव व अन्य। स्रोत : पंचायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक सोमवार को संघ कार्यालय में हुई। मुख्यातिथि प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव और विशेष अतिथि प्रांत सचिव प्रमोद कुमार रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए और पुराने सदस्यों का परस्पर परिचय कराना और वर्ष 2026-27 के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन करना रहा। इसमें जिला सचिव सीए जगदीश धमीजा और जिलाध्यक्ष विजय अरोड़ा बने।
विज्ञापन


प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संरक्षक उपेंद्र दुआ, जिलाध्यक्ष विजय अरोड़ा, जिला सचिव सीए जगदीश धमीजा और उपाध्यक्ष सनत वाजपेयी बने। इसके साथ ही विधि आयाम प्रमुख एडवोकेट सतवीर आर्य, जिला संगठन मंत्री राजेश सैनी, कोषाध्यक्ष सुरजभान, पर्यावरण प्रमुख सीएस अमित गुप्ता, ग्रामीण प्रमुख राजेश जैन, सहसचिव राकेश बंसल, प्रचार-प्रसार प्रमुख एडवोकेट संदीप गर्ग और महिला प्रमुख का दायित्व सपना बंसल और सोनम गर्ग को सौंपा गया। इस अवसर पर भागवत दयाल शर्मा, प्रदीप जैन, सतीश कुमार, संजीव मेहता, बाबू राम गर्ग, मनोहर लाल आहूजा, रविंद्र जैन, प्रदीप कौशिक और उपाध्यक्ष सुभाष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें