फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिद्वार जाने वालेी बसें करनाल और गंगोह से डायवर्ट, 50 रुपये लगेगा अतिरिक्त किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरिद्वार कांवड़ मेले में जाने वाली पानीपत डिपो की बसों का रूट डायवर्ट कर दिया है। अब पानीपत से करनाल व गंगोह से होकर हरिद्वार जाएंगी। रोडवेज ने रूट बदलते ही किराया भी 50 रुपये बढ़ा दिया है। अब यात्रियों को करीब 500 रुपये देने पड़ेंगे। इन सबके बीच रोडवेज ने सोमवार को पानीपत डिपो से 27 बसों को हरिद्वार भेजा। इसके बाद भी बसों के लिए मांग लगी रही।
विज्ञापन

पानीपत डिपो हरिद्वार जाने के लिए टर्निंग प्वाइंट हैं। यहां से प्रदेशभर के कांवड़िए हरिद्वार जाते हैं। पिछले चार दिन से हरिद्वार कांवड़ मेला चल रहा है। पानीपत से बसें पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे से शामली व कैराना से होकर जाती हैं। रोडवेज ने पानीपत से हरिद्वार का किराया 450 रुपये तय किया गया है। अब पानीपत-शामली व कैराना रूट पर भारी वाहनों को बंद कर दिया है। रोडवेज ने सोमवार को व्यवस्था परिवर्तन कर दिया। पानीपत डिपाे से हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट कर दिया है। अब बस पानीपत से करनाल, बड़ौली, गंगोह, सहारनपुर और भगवानपुर से आगे हरिद्वार रूट पर रवाना किया है। रोडवेज ने रूट डायवर्ट करने के साथ नया किराया भी लागू कर दिया है। अब पानीपत से हरिद्वार का किराया 500 रुपये लिया जा रहा है।
डिपो पर रात को पहुंच रहे यात्री
पानीपत डिपो से हरिद्वार के लिए पहली बस तड़के पांच बजे रवाना की जाती है। ऐसे में यात्री देर रात को ही पानीपत डिपो पर पहुंच जाते हैं। वे तड़के पहली बस से ही रवाना होते हैं। इसके बाद हर आधे घंटे में बस रवाना की जाती हैं। पानीपत डिपो से सामान्य दिनों में 12 और दूसरे डिपो की आठ बस जाती हैं। पानीपत डिपो ने अब हरिद्वार के लिए यूपी और उत्तराखंड सरकार से 15 अतिरिक्त बसों के परमिट लिए गए हैं। सोमवार को सामान्य 12 और विशेष 15 बसें हरिद्वार रूट पर चलाई। यात्री अजमेर और दीपक ने बताया कि हरिद्वार जाने के लिए तड़के डिपो में आया था। यहां बस की टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनको टिकट के बाद सीट मिलने पर राहत मिली है।
विज्ञापन


वर्जन :

डिपो से हरिद्वार जाने वाली बसों को डायवर्ट कर दिया है। अब करनाल से होकर बसों को भेजा जा रहा है। कांवड़ मेले के दौरान बसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर और भी बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें