फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्धारित स्थानों पर नहीं लग रहे बसों के ब्रेक, यात्री परेशान

Mon, 18 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
असंध रोड पर तेज धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज बसों के निर्धारित स्थानों पर ब्रेक नहीं लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बिना क्यू शेल्टर के यात्रियों को तपती धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। विशेषकर लोकल रूटोंं पर शिक्षण संस्थानों में जाने वाले यात्रियों को बसों के पीछे दौड़ लगानी पड़ रही है। यात्रियों की ओर से कई बार रोडवेज अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन केवल आश्वासन के अलावा कोई कार्य नहीं किया गया। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जीटी रोड संजय चौक, लाल बत्ती चौक, रेलवे रोड व सब्जी मंडी में कई बार रोडवेज बसों के न रुकने से यात्रियों को बसों के पीछे दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

यात्री विवेक, सुरेश और नरेश ने बताया कि रोडवेज चालक यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बसों को निर्धारित स्थानोंं पर नहीं रोका जाता। साथ ही यात्रियों के खड़े होने के लिए बस क्यू शेल्टर तक नहीं बन पाए हैं। असंध रोड पुलिस चौकी के पास यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसोंं का इंतजार करना पड़ता है। साथ ही बसोंं को भी निर्धारित स्थान से 30 से 40 मीटर आगे रोका जाता है। इस कारण यात्रियों को बसों के पीछे दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार स्थिति में सुधार के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है।
रोडवेज चालकों को बसोंं के निर्धारित स्थानों पर रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐसा न करने वाले रोडवेज चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। -विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज।

असंध रोड पर तेज धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें