फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल

विज्ञापन
समालखा में ब्लूजे होटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
सवारियों से भरी एक टूरिस्ट बस ने मंगलवार की सुबह समालखा के पास फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस चालक बस और ट्रक के बीच में फंस गया। जिसे पुलिस ने बस का अगला हिस्सा काटकर बाहर निकाला। उसे और घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार 30 यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में कराने के बाद यातायात सुचारू कराया। एसएचओ समालखा नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद लक्की का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिछले एक सप्ताह में हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर से यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की सुबह 4:30 बजे हुआ। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ निवासी लक्की उर्फ लखविंद्र ट्रक लेकर दिल्ली की ओर चला था। समालखा में होटल ब्लूजे के सामने फ्लाईओवर पर ट्रक का अगला टायर पंक्चर हो गया। उसने ट्रक को साइड में लगा दिया और टायर बदलने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच पंजाब के लुधियाना से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस के चालक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक लक्की उर्फ लखविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस चालक आजाद अहमद बस और ट्रक के बीच में फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बस का अगला हिस्सा काटकर चालक आजाद अहमद को बाहर निकाला। उसे घायल क्लीनर हरपाल के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने पर होगा चालान : एएसपी वशिष्ठ
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने की वजह से पानीपत में एक सप्ताह के अंदर दो हादसे हुए हैं, जिसमें चार लोगों की जान चा चुकी है। साथ ही बस चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही बसों को रोककर सवारियों उतारते हैं, यह भी लापरवाही है। एएसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे में यातायात पुलिस अब गश्त करेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन बेवजह खड़े मिलने पर उनका चालान किया जाएगा। यह हिदायत खास तौर पर बस और ट्रक चालकों के लिए जारी की गई है। जो बगैर इडीकेंटर और पार्किंग जोन के वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर देते हैं। जिस कारण अंधेरे में आगे खड़े वाहन का पता नहीं चलता और हादसे होते हैं।
विज्ञापन

हाइवे पर वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जाएगा। इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खराब हो जाता है तो चालक पुलिस से संपर्क करें, जिससे खराब वाहन को सुरक्षित स्थान पर लाया जाए और हादसे की संभावना न रहे।
विज्ञापन

-पूजा वशिष्ठ, एएसपी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें